Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कब पकड़े जायेंगे कपिल सेंगर के हत्यारे?

कब पकड़े जायेंगे कपिल सेंगर के हत्यारे?

हत्या के 06 माह में रूरा पुलिस के हाथ नहीं आया हत्यारा
रूरा/कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरलीपुर थाना रूरा के निवासी कपिल सिंह(21) के हत्यारे को रूरा थाना की पुलिस 06 माह में नहीं खोज पाई है। मालूम हो कि कपिल सिंह की हत्या बीते 29 मार्च 2021 को हुई थी। घटना 06 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। दिवंगत कपिल के पिता लोकेंद्र सिंह ने कई बार इसकी गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है। परिवारीजनों के अनुसार कपिल की किसी से कोई जाति दुश्मनी भी नहीं थी। कपिल सिंह मानसिक रूप से कमजोर था बीते 06 माह पूर्व 29 मार्च होली के दिन घर से कही लापता हो गया था। लापता होने के बाद काफी खोजबीन करने पर कही कोई पता नहीं चलने पर पुलिस की सहायता मांगी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
06 माह पूर्व 29 मार्च 2021 को लापता होने के 05 दिन बाद झाड़ियों के पीछे जानवर के द्वारा नोचा हुआ एक शव बरामद हुआ था परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की थी। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। लोकेंद्र सिंह ने बताया उनके पुत्र का किसी से कोई भी विवाद नहीं था उन्होंने बताया गाँव में ही रहने वाले तिलक सिंह(40) पुत्र घनश्याम सिंह अपने साथियों अरविंद दुबे(45) पुत्र रामपाल एवं विनोद दुबे(55) पुत्र राम आसरे के साथ घर आया था और बेटे कपिल को होली खेलने के बहाने ले गया था। इन्हीं लोगों ने कपिल की गला घोंटकर हत्या की है। लोकेंद्र सिंह ने बताया तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे अरविंद दुबे उर्फ कल्लू दुबे जेल में बंद है बाकी दो लोग तिलक सिंह और विनोद दुबे आज भी फरार चल रहे है। हत्या जैसे गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की सुस्ती से लोगों में भी पुलिस पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराजगी है। वहीं कपिल के पिता लोकेंद्र सिंह ने इस मामले में अब पुलिस के आला अधिकारियों से पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।
यह मामला भी जांच में अहम
लोकेंद्र सिंह से कपिल की किसी से दुश्मनी के बारे में जानकारी करने पर उन्होंने बताया दीपावाली के समय गाँव के ही रामबाबू धोबी से अरविंद दुबे ने गाली-गलौज, झगड़ा, मारपीट की थी। जिसमे रामबाबू ने अरविंद दुबे पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा दिया था जिसमे हमारी भी गवाही ली गई इस वजह से अरविंद दुबे दुश्मनी मानने लगे इसी दुश्मनी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की गला घोंटकर हत्या की है।
कपिल सेंगर को न्याय मिलकर रहेगा – जनार्दन सिंह(ऋषि)
रसूलाबाद द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह ऋषि ने कपिल सेंगर के पिता लोकेन्द्र सिंह सेंगर के साथ बीते गुरूवार को कानपुर देहात के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुये पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की। जिलाधिकारी ने जल्द कार्यवाही होने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सतेंद्र भदौरिया (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) भी मौजूद रहे।
#कपिल_सेंगर_को_न्याय_दो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ

बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी 6 महीने बीत जाने के बाद भी हत्या के आरोपियों को पकड़ा नहीं गया एसएसपी कानपुर देहात की नाकामी का प्रमाण है या फिर राजनेता के दबाव में पुलिस काम कर रही है श्रीमान जी गुड़ दोष को ध्यान में रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करें।
सांसद सुब्रत पाठक पहुंचे परिजन के घर
रसूलाबाद द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह ऋषि के साथ बीते रविवार की देर रात कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने कपिल सिंह सेंगर के घर मुरलीपुर में परिजनों से मुलाकात की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने हेतु आश्वस्त किया है।
पूर्व कैबिनट मंत्री शिव कुमार बेरिया पहुंचे परिजन के घर
पूर्व कैबिनट मंत्री शिव कुमार बेरिया भी सोमवार को परिजनों से उनके घर मुरलीपुर में मिले कपिल सिंह सेंगर को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और सही जांच कराकर मामले का खुलासा कराने और परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग को कहा।