Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पोर्टल पर लंबित शिकायतें दर्ज नहीं कराना पड़ा महंगा

पोर्टल पर लंबित शिकायतें दर्ज नहीं कराना पड़ा महंगा

डीएम ने तीन दर्जन अफसरों का वेतन रोका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डिफाल्टर श्रेणी वाले 35 अधिकारियों के विरूद्व जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार किया है। डीएम ने सभी अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियो को आई.जी.आर.एस. पोर्टल लम्बित शिकायतों की संवेदनशीलता पर सम्बंधित अधिकारियो को पूर्व मे ससमय निस्तारण के स्पष्ट आदेश दिए जाने के बावजूद गंभीरता से न लेने पर एवं लापरवाही उदासीनता एवं उच्चाधिकरियो द्वारा दिए गए आदेशो की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों के 35 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुधार होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को यह निर्देशित किया है के आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर डिफाल्टर संदर्भो के साथ साथ लम्बित संदर्भो का भी 23 मई तक निस्तारण करें।