Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर काजी ने की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

शहर काजी ने की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

2017.05.23 08 ravijansaamna
एसएसपी से मुलाकरत करते शहरकाजी

रमजान उल मुबारक पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमज़ान-उल-मुबारक संभवतः शनिवार या रविवार से (चन्द्र दर्शानुसार) शुरू होने वाले हैं। जिसके साथ ही ईद की तैयारियों हेतु बाज़ारों में खासी भीड़-भाड़ रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को भी तैयार रहने की ज़रूरत है। इसी बात को संज्ञान में लेकर शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने सोमवार रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तथा शहर के व्यस्त बाज़ारों में पुलिस पिकैट के साथ-साथ महिला पुलिस फोर्स को भी तैनात करने की बात रखी। इस दौरान शहर काज़ी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र सौंपते हुए तमाम जरूरी बिन्दुओ से अवगत कराते हुए कहा कि शहर के व्यस्तम बाज़ारो व चैराहो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बेहद जरूरी है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चैन स्नैचिंग, छिना-छपटी, राहजनी व शरारती तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिये जगह-जगह पुलिस पिकैट लगाया जाए। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक पुलिस भी मुख्य चैराहों पर तैनात की जाए ताकि जाम की स्थिति पर भी नियंत्रण किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली को भरोसा दिलाया और आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी रहेगी तथा बाज़ारो़ व चैराहों पर शरारती तत्वों पर नज़र रखी जाएगी व सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस पिकैट भी लगाए जायेगें। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज़ से महिला पुलिस फोर्स भी तैनात होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली से यह भी कहा कि रमज़ान शुरू होने से एक या दो दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर के प्रमुख चैराहों व बाज़ारों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुहम्मद आलिम खान व दिलशाद अली राजू भी मौजूद रहे।