Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला चिकित्सालय के डाक्टर्स ने फिर दिखाई लापरवाही

महिला चिकित्सालय के डाक्टर्स ने फिर दिखाई लापरवाही

2017.05.23 10 ravijansaamna
एम्बुलेंस में महिला के प्रसव के बाद जिला महिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेने पहुचे सीएमओ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लाख प्रयास के बाबजूद महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं है। इसका ताजा उदाहरण आज मंगलवार की शाम को उस समय देखने को मिला प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को महिला चिकित्सालय में मौजूद डाक्टर्स ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी महिला चिकित्सालय पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार करीब साढे छह बजे करीब एक प्रसूता अनीता पत्नी महेश निवासी नई आबादी ककरउ कोठी को उसके परिजन प्रसव पीडा के चलते महिला चिकित्सालय लेकर आए।वहां मौजूद डाक्टर्स ने बहानेबाजी कर महिला को भर्ती नहीं किया। इसी जदोजहद के बीच महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। परिजनों की माने तो महिला को डाक्टर्स ने इसके बाद भी प्राथमिक उपचार और देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया। बरहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।