Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपसी घमासान में सात घायल

आपसी घमासान में सात घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नीबू वाला बाग में दो पक्षों में चले लाठी-डन्डों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना रसूलपुर क्षेत्र नीबू वाला बाग निवासी 30 वर्षीय रामौतार पुत्र रामदास का विवाद किसी बात को लेकर पडोस के ही मुरारीलाल के परिजनों से हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर गाली गलौज करने लगे। इससे पूर्व कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही अचानक दोनो पक्षों से पथराव के साथ लाठी डन्डे चलने लगे। जिससे मौहल्ले में हडकम्प मच गया। मारपीट-पथराव के चलते कुछ ही देर में कई लोग लहु-लुहान हो गये। अचानक मारपीट पथराव की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो ही पक्ष के लोगो को लेकर थाने पहुची। जहां से घायलों को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में रामौतार के साथ उसकी पत्नी गायत्री देवी ससुर नया रसूलपुर निवासी 50 वर्षीय कमलसिंह पुत्र रामचरन, सास मुन्नीदेवी, दूसरे पक्ष से मुरारी का 18 वर्षीय पुत्र शिवम्, 17 वर्षीय मनीष कुमार के साथ उसकी पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी आदि लोग थे। घायलों की माने तो मुरारी के घर में रामौतार के घर का एक वास आॅंधी में दो दिन पूर्व गिर गया था। जिसको लेकर दो दिन से गाली-गलौज चल रही थी। आज मामले को तूल पकडने पर मारपीट हो गयी।