Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉलिथिन मुक्त अभियान चलाया

पॉलिथिन मुक्त अभियान चलाया

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी  दिव्या शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बजाय इसे स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर सफल जनांदोलन बनाने की रणनीति अपनायी है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रतिबंध समस्या का समाधान नही है, बल्कि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाना मूल समस्या है। भारत में औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें सिर्फ 10 मीट्रिक टन कचरा ही शोधन के लिये एकत्र हो पाता है। शेष 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन ही सबसे बडी चुनौती है। हमें इस चुनौती से निपटने के लिये स्वयंसेवकों एवं युवा मण्डल के सदस्यों के साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना ने बताया कि आज पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य घटक प्लास्टिक है। जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने इसकी शुरूआत पहले अपने घर से, गली से, मुहल्ले से, अपने कार्यालय से, अपने गांवों से करने को कहा। नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे क्लीन इंडिया पलिथीन मुक्त अभियान के तहत ब्लक मुरसान के गांव बामौली में मंदिर के परिसर से पलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने कहा कि पलीथिन मुक्त भारत तभी होगा जब हम और आप एकजुट होकर के संगठन बना करके अभियान चलाएं। कार्यक्रम में युवा मण्डल के सदस्य तरूण शर्मा, अनुज शर्मा, मंथन शर्मा, हर्ष शर्मा, मोहित शर्मा, शनि व युवती मण्डल सदस्य पूजा शर्मा, संध्या शर्मा, गौरी शर्मा, प्रिया शर्मा, सृष्टि रावत आदि उपस्थित थे।