Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील मुख्यालय पर भरत मिलाप का हुआ मंचन

तहसील मुख्यालय पर भरत मिलाप का हुआ मंचन

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। तहसील मुख्यालय सलोन पर प्रसिद्ध भरत मिलाप मेले का आयोजन धूमधाम से हुआ।खूबसूरत सजावट की गई। शानदार झांकियों से देर रात्रि राम भरत का मिलाप कार्यक्रम आयोजित हुआ।जहां हजारों की तादाद में भक्तों ने भरत मिलाप का आनंद लिया।इस मौके पर राम लीला दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा क्षेत्राधिकारी,थाना अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संतराम पासी ,का मंच पर वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस आयोजन में मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल साहू, गौरव रस्तोगी विपिन कौशल ,शंकर वर्मा, बबलू मौर्याप्रधान, चंद्र शेखर रस्तोगी,डॉ.अभिषेक यादव ,अविनाश यादव ,जितेंद्र यादव, पंकज यादव ,सुनील पासी समेत बड़े तादाद में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम देर रात तक चला।दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल किया जाएगा।