Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  किसान चैपाल का आयोजन

 किसान चैपाल का आयोजन

हाथरस। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान के दिशा निदेर्श पर ऐंहन मंडल की ग्राम किसान चौपाल का आयोजन ककोडी में किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महावीर सिंह बाबा ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किसानों की अनेकों योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ड. संजय राणा ने चौपाल में सैकड़ों किसानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 2 करोड़ 41 लाख किसानों के खाते में कुल 27,286 करोड रुपए हस्तांतरित किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 27 मंडियों का आधुनिकरण किया गया है और 220 नए मंडी स्थल निमिर्त तथा 20  विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गई है। 4 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं 1 करोड़ 80 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभी कुछ दिनों बाद गेहूं की बुवाई शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकारर जिस्टर्ड किसानों को गेहूं का बीज मुफ्त देगी।चौपाल में प्रवासी कार्यकर्ता ओमवीर सिंह प्रधान, ग्राम किसान चौपाल संयोजक नीरज शर्मा , मंडल मंत्री राज प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गिरवर सिंह व भोले सिंह, कायार्लय प्रमुख रजत गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी जोगेंद्र सिंह गौर, मंडल कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं दशरथ सिंह, मंडल मंत्री रंजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गंगा प्रसाद, भाजपा किसान मण्डल मोर्चा सदस्य रामवीर सिंह पहलवान, विनोद शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता विनय शर्मा , भगवती प्रसाद गोला, प्रमोद कुमार, वीरेन्द्र शर्मा , खजान सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।