Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑनलाइन शाॅपिंग के विरोध में जनसम्पर्कअभियान शुरू

ऑनलाइन शाॅपिंग के विरोध में जनसम्पर्कअभियान शुरू

हाथरस। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा ऑनलाइन शाॅपिंग का विरोध करते हुए विशाल जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। जिसके माध्यम से स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता लोगो को अमेजोन, फ्लिपकार्ट और अन्य चायनीज कम्पनियों से ऑनलाइन शाॅपिंग व्यापार से हो रहे खुदरा व्यपारियों को नुकसान के बारे में समझा रहे थे।नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे-अनलाइन व्यापार धोखा है, रोजगार बचा लो मौका है। बन्द करो बन्द करो ऑनलाइन शाॅपिंग बन्द करो। साथ ही कार्यकर्ता दीपावली पर चाइना की वस्तुओं के  पूर्ण बहिष्कार का आव्हान कर रहे थे। विरोध अभियान के तहत आगामी दिनों में स्वदेशी यात्रा, व्यापर बचाओ, रोजगार बचाओ अभियान, पुतला दहन जैसे कायर्क्रम किये जायेंगे। जनसम्पर्क अभियान में संरक्षक देवेन्द्र शर्मा, जिला संयोजक अजय राघव, नगर सयोजक नरेन्द्र बंसल, जिला विचार मण्डल प्रमुख राधे श्याम वार्ष्णेय, सह जिला संयोजक प्रभुदयाल आदि शामिल थे।