Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली 30 को शहर में

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली 30 को शहर में

हाथरस। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली 30 अक्टूबर को हाथरस पहुंचेगी। रैली के स्वागत एवं सभा के भव्य रूप देने के लिए एवं अभूतपूर्व संदेश देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने जिला शहर फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग, ब्लक एवं नगर अध्यक्षों के साथ जिला कांग्रेस कैंप कायार्लय राधा कृष्ण भवन आगरा रोड पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कदर्म के संचालन में की बैठक में प्रतिज्ञा यात्रा कारूट चार्ट बनाया गया तथा पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों को स्वागत के पइंट एवं सभाओं की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं और वह इसलिए दिया है कि जब तक मातृशक्ति को ताकत नहीं दी जाएगी तब तक हमारा देश और प्रदेश विकास नहीं कर सकता और आज उत्तर प्रदेश में विशेष रुप से यदि किसी पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है तो तुम्हारी बहन, बेटियों के साथ हो रहा है। इसीलिए प्रियंका गांधी ने संकल्प लिया है कि बहन बेटियों की रक्षा के लिए और उन सभी भाइयों के लिए जो कमजोर हैं उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी सदैव साथ है।
बैठक में प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा, पूर्व प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल अहमद, प्रदेश पीसीसी सदस्य चैधरी राजन सिंह, महिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, , विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एड., यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, एससी एसटी के प्रदेश सचिव अनुज कुमार संत, कपिल कुशवाहा कपिल नरूला संजय कप्तान आदि मौजूद थे।