Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने लगभग 47 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्य की रखी नींव

महापौर ने लगभग 47 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्य की रखी नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य बहुत तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर नूतन राठौर ने लगभग 47 लाख के सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।मंगलवार को महापौर नूतन राठौर ने वार्ड सं. 62 नगला गूलरिया के  अम्बे नगर में लगभग 15 लाख 31 हजार के आर.सी.सी. नाली एवं कलर्ड स्ट्रिप के साथ इंटरलॉकिंग सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड सं. 50 नया रसूलपुर में 8 लाख 56 हजार के सी.सी.सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त वार्ड सं. 18 व 19 में लगभग 23 लाख 77 हजार 518 रूपए के नाली मरम्मत एवं सी.सी. द्वारा सडक सुधार कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया। महापौर ने बताया कि आज लगभग 47 लाख के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को दीपावली से पूर्व निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर के साथ पार्षदगण सुनील मिश्रा, गेंदालाल राठौर, सुबोध दिवाकर, संजय राठौर, देवेन्द्र कुशवाहा, अजय गुप्ता, विद्याराम शंखवार, आदिल खान, अवर अभियन्ता मयंक यादव व विभोर कुमार तथा कार्यकर्तागण आशीष शर्मा, अनुज माहौर, सुरेन्द्र ओझा, अमन तिवारी, उमेश राठौर, रविन्द्र शंखवार, अरूण राठौर एवं गौरव राठौर आदि उपस्थित रहे। वहीं इससे पूर्व महापौर नूतन राठौर ने सुहागनगर में सीवर लाइन से कूड़ा उठाने वाली मशीन का शुभारम्भ किया। इससे सीवरों की सफाई आसानी से हो सकेगी। इस दौरान पार्षद सुनील मिश्रा, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।