Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाईयों ने नगर निगम में किया घेराव

सपाईयों ने नगर निगम में किया घेराव

14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने नगर निगम में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर आयुक्त को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे से ही सपा कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचना शुरू हो गये। वहीं नगर निगम के बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात किया गया। लगभग एक बजे के पूर्व सांसद अक्षय यादव नगर निगम पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नलकूप ऑपरेटरो व सफाई कर्मचारियों का शोषण बंद करने, 13 ग्राम सभाओं ने विकास कार्य कराएं जाने, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टावा व कमीशन खोरी बंद करने, नई आबादी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दूर करने, बदहाल सफाई व्यवस्था, शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुचारू करने, टूटी-फूटी सड़को को सही कराने आदि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से आम आदमी परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर है। इस सरकार के कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, एमएलसी डा. दिलीप यादव, अमीम भाई, ओमप्रकाश वर्मा, राकेश शंखवार, केवी यादव, कमलेश यादव, गुडडू यादव, जगमोहन यादव, कल्लू गुर्जर, मोहित शर्मा, अशफाक खान, देशदीपक यादव, सुबोध दिवाकर, हेतसिंह शंखवार, हुसनैन, सुशील गुरूजी, अलकाब निजाम, देेवेद्र, नौंशाद अंसारी, नीरज यादव, खालिद नसीर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।