Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में दो लोगों की मौत, एक साथी घायल

सड़क हादसें में दो लोगों की मौत, एक साथी घायल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में पड़ोसी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  नारखी क्षेत्र के अमान के समीप बाइक सवार दो लोगों को केंटर के टक्कर मार दी। जिसमें थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव नगला खार निवासी 45 वर्षीय उदयसिंह पुुत्र चरनसिंह की मौत हो गयी। जबकि उसका पड़ोसी मलखान सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी बेटी के घर कपावली जा रहा था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। वही दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र ढलपई सॉती के मध्य सड़क हादसे में लाइन मैन 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र नैक्सेलाल उर्फ श्याम सिंह कुशवाह की मौत हो गयी। जिसके भी शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के घर सदर विधायक मनीष असीजा ने पहंुचकर परिजनों को सात्वंना प्रदान की। वहीं सदर विधायक ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का दिलाने का भारोसा दिया।