Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के खाद्य राज्य मंत्री ने लगाई चौपाल

सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के खाद्य राज्य मंत्री ने लगाई चौपाल

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दलित समाज के लोगों के बीच जाकर भाजपा की रीतियों नीतियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनसे वार्ता करने के लिये चलाए जा रहे सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री डॉ. जी. एस. धर्मेश द्वारा गांव कलवारी में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया गया और उन्हें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभार्थियों से वार्ता की गई।सदर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित से कलवारी, राजपुर, पवलोई आदि ग्राम पंचायतों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना गरीबों के लिए कोरोना काल में भी काफी मददगार सिद्ध हुई है। जब से कोरोना शुरू हुआ है केंद्र सरकार की फ्री योजना लागू हुई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फ्री योजना लागू की है। हर परिवार को निःशुल्क गैस एवं गैस चूल्हा उपलब्ध कराया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया है एवं पारदर्शिता के साथ सभी सरकारी नियुक्तियां संपन्न कराई हैं। बिना किसी रिश्वत के कानून का शासन स्थापित किया है एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
चौपाल में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीरसिंह भैयाजी ने कहां कि पंचशील सिद्धांत पर आधारित बाबा साहब से जुड़े हुए पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बाबा साहब के जन्म स्थल से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक पांच स्थानों का पूर्ण विकास करते हुए उपयुक्त स्थानों पर भव्य स्मारक बना कर विकसित किया है। इसी के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास पर चलते हुए सभी को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसानों को हर तीन माह पर मिलने वाले 2 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों की मदद का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हर समाज का वोट भारतीय जनता पार्टी को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है।
चौपाल में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह, भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रेम सिंह कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आर. सी. गोला, देवकीनंदन गोला, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती नंदनी देवी के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद थे।