Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वदेशी समाज सेवा समिति के 11वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

स्वदेशी समाज सेवा समिति के 11वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

इटावा। स्वदेशी समाज सेवा समिति के 11 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन संत जानू बाबा डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉक्टर अरुण प्रकाश एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी हरिदास मैनपुरी रहे।इस कार्यक्रम में पत्रकारो में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, बिलाल अहमद सचिव आगरा मंडल, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष हरचरन सिंह चन्नी, तारा सिंह पत्रकार, शेरे नवी पत्रकार, गगन विहारी पत्रकार, संतोष यादव पत्रकार, बनबारी लाल कुशवाह पत्रकार, विकास पालीवाल पत्रकार, चंद्र प्रकाश सिंह राठौर, को प्रतीक चिन्ह, अंगबस्त्र व पौधा कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा देश के 11 महान विभूतियों को वृक्ष रत्न से सम्मानित किया गया। संत जयकृष्ण दास राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना रक्षक दल वृंदावन, आकांक्षा यादव साहित्यकार एवं ब्लॉगर, वाराणसी से डॉ आरएन सिंह, समाजसेवी फरीदाबाद मुकेश नादान संस्थापक प्रकृति फाउंडेशन मेरठ, ममता नोगरैया अध्यक्षा महिला साहित्य मंच बदायूं, उमाशंकर यादव संस्थापक अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल अहमदाबाद, रमेश गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेरणा सिरसा हरियाणा, प्रताप सिंह पोखरियाल पर्यावरण प्रेमी उत्तरकाशी उत्तराखंड, नंदकिशोर वर्मा अध्यक्ष नीला जहान फाउंडेशन लखनऊ, प्रदीप सारंग बाराबंकी, हरे कृष्ण शर्मा आजाद अध्यक्ष वसुंधरा श्रंगार युवा मंडल भिंड मध्य प्रदेश, को वृक्ष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। एवं समाजसेवी प्रोफेसर अजब सिंह यादव, डॉक्टर राम कैलाश यादव, श्रीमती सरला यादव, कमल किशोर यादव, डॉ पदम सिंह यादव ‘पदम’, राजीव गुप्ता संयोजक रोटी बैंक, आकाश राजा संस्थापक रॉयल कृष्णा ग्रुप, आशीष कुमार, नीतू यादव अध्यक्ष नारी शक्ति उड़ान, नवीन आर्य, देव शरण आर्य, ओमेंद्र यादव, डॉ बृजेश्वर सिंह, इंजीनियर हितेंद्र, डॉक्टर प्रेम प्रभाकर, मोहित यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, सुशील यादव, भूपाल राजपूत, को सम्मानित किया गया।