Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुतला दहन कर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की करी मांग

पुतला दहन कर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की करी मांग

2017.05.30 06 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सरेआम छेड़खानी के वायरल हुए वीडियो से यह बात फिर साबित हो गई है कि चाहे जितने मर्जी ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ बना लिए जाएं, लड़कियों से बदसलूकी नहीं रुकेगी। रामपुर में शोहदों द्वारा दो लड़कियों संग हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में आज दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह यादव ने दर्जनों कार्यर्ताओं के साथ इस घटना का पुर्जोर विरोध किया। आपको बता दे यह मामला तब प्रकाश में आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदसलूकी करते दिख रहे थे वीडियो में साफ तौर से दिख रहा था कि कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लीलता की हदें पार कर रहे थे। दोनों लड़कियां रोती हुई दिख रहीं थी लड़कियां मनचलों के चंगुल से खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वे रहम नहीं कर रहे थे, हालांकि मामले में 14 युवकों को आरोपी बनाया गया है। जिसमे कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफतार कर जिया है, पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने आज बर्रा-6 पाल टावर के पास पुतला दहन कर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने में शामिल कार्यकर्ता शिव कुमार कठेरिया (बाल्मीकि), अंकित, रोशन बघमार, रामखिलावन सागर, अजय, निक्की बाल्मीकि, सुन्दर, सिद्धार्थ द्विवेदी, बिक्की, अर्जुन, राकेश एवं रघुवीर भारतीय थे।