Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदान के लिए किया अवेयर, निकाली जागरूकता रैली

मतदान के लिए किया अवेयर, निकाली जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह, एडीएम अभिषेक सिंह के निर्देशन में गांधी पार्क चौराहा स्थित किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ एसडीएम मनोज कुमार, समाज सेविका एवं ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजोरिया ने संयुक्त रूप से किया।एसडीएम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन इत्यादि कराने की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग आज भी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन दिखाई देता है यह समय अपने विवेक से देश के उन्नति के मत प्रयोग करने का है। किसी भी देश का भविष्य उसके नागरिकों पर निर्भर होता है। देश का विकास और समाज का उत्थान नागरिकों द्वारा परिश्रम से किए गए कार्यों से ही संभव हो पाएगा। स्वीप ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजोरिया ने मतदान को नागरिकों का प्रथम कर्तव्य बताया और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांधी पार्क पहुंची। रैली में चल रहे बच्चे लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर कुशल भटनागर, प्रधानाचार्य किरण पांडे, सुधीर शर्मा, समाजसेविका सीमा गुप्ता, बॉबी सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।