Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत व अन्य सैनिकों को कैडिल जलाकर दी भावभीन श्रद्वांजलि
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म मनाया गया। वहीं सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत तथा उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियो के दुर्घटना में शहीद होने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि विपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए सैनिकों के जाने से देश को बहुत बड़ी छती पहुँची है। जिसकी भरपाई करना असंभव है। भगवान सभी शहीदों को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। उसके उपरांत कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कार्यालय पर बेहद सादगी से मनाया गया और उनकी दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर कांग्रेस छात्र संघ के राष्ट्रीय संयोजक व प्रभारी अरविंद त्रिवेदी, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यन्त धनगर, पीसीसी सदस्य स्नेहलता बबली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली, छात्रसंघ के जिलाध्यक्ष मोहजाम परवेज, एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष संत कुमार, जफर शेख, मोहोसिन कंट्रोल, बिलाल, रामकुमार रावत, सलमान, रोहित यादव, तनुज बघेल, राजकिशोर, साहिल आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं देर शाम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व मे कैंडिल मार्च निकाला गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में कैंडिल लेकर भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी एवं शहीद हुए सैनिकों को शहीद चौक पर श्रद्वांजली अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नूरूल हुदा लाला राइन गाँधी, गुफरान अंसारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अतीक आदि मौजूद रहे। वहीं देर रा़ित्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर सुभाष चंद्र की प्रतिमा के समक्ष शहीदे हुए सैनिकों को कैडिल जलाकर श्रंद्वाजली दी गई।