Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 19 दिसंबर को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच वृंदावन में करेगा ब्राह्मण हुंकार रैली का आयोजन

19 दिसंबर को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच वृंदावन में करेगा ब्राह्मण हुंकार रैली का आयोजन

सिकंदराराऊ। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तत्वावधान में 19 दिसंबर को वृंदावन मथुरा में विशाल ब्राह्मण हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के ब्राह्मण बंधु ब्राह्मण समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह जानकारी राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए गाय और ब्राह्मण का संरक्षण आवश्यक है। ब्राह्मण समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिससे ब्राह्मण को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी शक्तियों को जवाब देने के लिए वृंदावन मथुरा में आयोजित ब्राह्मण हुंकार रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,उत्तराखंड, पंजाब एवं अन्य राज्यों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे और ब्राह्मण समाज की स्थिति और भविष्य को लेकर चिंतन करेंगे। सभी पदाधिकारी रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। देशभर के विभिन्न राज्यों से ब्राह्मण बंधुओं को अधिवेशन के लिए आमंत्रित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकेन्द्र उपाध्याय कहा कि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा आयोजित ब्राह्मण हुंकार रैली देश के ब्राह्मण समाज की दिशा और दशा तय करने का काम करेगा करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचें। इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित संत संबोधित करेंगे। सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला व मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ ब्राह्मणों का रैली में भाग लेंगे। इसमें वर्तमान परवेश में ब्राह्मणों की दशा और दिशा पर चर्चा भी की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी विजयवर्ती पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुकांत दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, संगठन मंत्री दुर्गादत उपाध्याय, प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, पुनीत गौड़ आदि मौजूद थे।