Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

2017.05.30 19 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन सभाकक्ष में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त को आज अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारो ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त ने कर्मचारियों को आहवान किया कि वे मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन मानस के प्रति कर्तव्यो के साथ ही परिवार समाज व स्वयं अपने प्रति दायित्व को भी निभायें। उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। संतो ने कहा है कि जो पानी बहता रहता है वह खराब नही होता हैं और जो रूक जाता है वह दूषित होने लगता है। इसलिए हमेशा बहते रहना है। यही जीवन है यही जीवन की निरन्तरता है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, डीडीओ आरआर मिश्रा, एसडीएम जयनाथ यादव, सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी पत्रकारगणों ने निवर्तमान मुख्य विकस अधिकारी केके गुप्त को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।