Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर.झांसी हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत

कानपुर.झांसी हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में कानपुर झांसी. हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में जनपद जालौन के रामपुरा निवासी कामता सिंह पुत्र विजय सिंह और रिंकू सिंह पुत्र सुघर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडीथाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को हादसे की जानकारी देकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।