Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राकृतिक खेती पर मोदी जी के संबोधन से जुड़े किसान

प्राकृतिक खेती पर मोदी जी के संबोधन से जुड़े किसान

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।ब्लॉक सभागार ऊंचाहार में गौ आधारित प्राकृतिक खेती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सजीव प्रसारण करते हुए शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती,कृषि क्षेत्र के कायाकल्प में प्रौद्योगिकी की भूमिका और कृषि आधारित स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर किसानों को नवाचार की सलाह दी।इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की।इस सजीव प्रसारण में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने भी किसानों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,जितेन्द्र सिंह, डॉक्टर पी कुमार ,अशोक मास्टर ,डॉक्टर जेपी सिंह, अमरेश यादव, संजय सिंह व क्षेत्र के अनेक किसान, ब्लॉक कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।