Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी ने चलाया झंडा लगाओ अभियान

समाजवादी पार्टी ने चलाया झंडा लगाओ अभियान

सिकंदराराऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरीदाबाद, नावली, रामपुर, अगसौली, बरई शाहपुर एवं कचौरा में पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान चलाया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों पर झंडा लगाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। श्री सोलंकी ने कहा कि झंडा लगाओ अभियान के तहत जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति उत्साह दिखाई दिया तथा भाजपा सरकार के कुशासन का अंत करने के लिए लोगों में गुस्सा भी है। जनता में पनप रहा आक्रोश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोग काफी परेशान हैं और त्राहि त्राहि कर रहे हैं । आगामी विधानसभा चुनाव में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने जा रही है। सपा बड़ी जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, विशेष यादव, रिंकू यादव, रोहित यादव, नागेश यादव, राहुल शर्मा, दिनेश राघव, सारिक मेव, संतोष सिंह, गुल्ला यादव,राहुल आदि मौजूद थे ।