Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैश्य समाज को राजनीतिक सहभागिता दिलाने का होगा भरसक प्रयास-अशोक गुप्ता

वैश्य समाज को राजनीतिक सहभागिता दिलाने का होगा भरसक प्रयास-अशोक गुप्ता

फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर कराएं जाने होगा प्रयास
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद को अपने मूल पहचान वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महाराजा चंद्रसेन ने इस शहर को चंद्रनगर के नाम से बसाया था। इसे कालांतर में मुगल आक्रांताऔ ने इसके नाम के स्वरूप को बदल कर फिरोजाबाद कर दिया। अब पुनः इस शहर को चंद्रनगर के नाम से कराने का प्रयास किया जाएगा। यह बात अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने फिरोजाबाद क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन एफएम वाटिका एवं एफएम रॉयल में 18 दिसम्बर को होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिवेशन में देश और प्रदेशों के स्व. जातीय बंधुओं के अलावा सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि माथुर वैश्य आगरा-फिरोजाबाद परिक्षेत्र में बहुत से वैश्य निवास करते हैं। राजनैतिक पार्टियां उनसे यथा शक्ति सहयोग भी हासिल करती हैं परंतु उनको राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। फिरोजाबाद की बात करें तो हमारे माथुर वैश्य की संख्या लगभग तीन चार लाख है हमारा प्रयास है कि उन्हें राजनैतिक सहभागिता मिले इस पर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा जब फैजाबाद का नाम अयोध्या के नाम से और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो सकता है। तो फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर क्यों नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि समाज के युवाओं के लिए हम लोगों ने पहले से ही ब्याज मुक्त लोन की शुरुआत की है। जिसमें दो करोड़ तक का लोन दिया जा चुका है। जिसको पांच करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महिलाओं को समाज में समान अधिकार एवं संपूर्ण प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए पहले से ही विधवा महिलाओं को भी महिला सहायता कार्यक्रम के तहत 400 रूपए की धनराशि दी जाती है इसे बढ़ाकर 4000 प्रतिमाह किया जाएगा। यह सहायता केवल असहाय एवं निशक्त महिलाओं को प्रदान की जाएगी। उन्हें ब्याज मुक्त ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वार्ता के दौरान अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, मुकेश मामा, विवेक सोनी, ओमवीर गुप्ता, शंकर गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश मारोठिया, दिनेश गोलस, पार्षद अजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आशा राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अश्विनी कुमार एवं राजेश जबरेबा आदि मौजूद रहे।