Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग लेकर जिला मुख्यालय दबरई पर धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद के प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, उसके पुत्र और उसके समर्थकों द्वारा देश के अन्नदाता (किसान) को निर्दयता के साथ कुचला गया और पत्रकारों के साथ जो बदसलूकी की गई। उसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्री को बर्खास्त एवं गिरफ्तार नहीं करती तब तक कांग्रेस पार्टी अन्नदाता को न्याय दिलाने के लिए इसी प्रकार से संघर्ष करती रहेगी और मंत्री को बर्खास्त कर एवं सजा दिलवाकर ही दम लेगी। शहर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा बीजेपी किसान विरोधी पार्टी है देश के अन्नदाता से इसका कोई लेना देना नहीं है यह जन विरोधी पार्टी है और चंद पूंजीपतियों की पार्टी है। अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकती है। धरने प्रदर्शन के दौरान शशि शर्मा, धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, दुष्यंत धनगर, कमलेश जैन, दाऊद खान, जगदीश वाल्मीकि, योगेश दिवाकर, प्रतिमा पाल, साधना जादौन, मधु यादव, संत राम, मोहजम परवेज, वकार अहमद, मोहसिन कंट्रोल, जफर शेख, लाला राइन गाँधी, संजय यादव, मुकेश गॉड, कमल किशोर जादौन, विपिन धारिया, धीरेंद्र सिंह जुरैल, अवनीश यादव, विभूति बघेल, शानू यादव, संतोष लोधी, चंद्रकांत यादव, रोहित यादव, अवनीश यादव, साहब सिंह, अमर सिंह, राजेश दिवाकर, विवेक चक, आदिल भाई, संतोष कुमार आर्यन, श्याम बाबू, आजम चौधरी, दीपू भटेले, हर्षित आदि उपस्थित रहे।