Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 751 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

751 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

शराब की अनुमानित कीमत 90 लाख आंकी गई
Chandauli: जिले की बबुरी पुलिस तथा स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के उतरौत नहर पुलिया के पास से एक ट्रक में अवैध तरीके से प्लास्टर ऑफ पेरिस पीओपी की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 751 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने उसके साथ एक अन्तराज्यीय तस्कर को भी पकड़ा गया है।पुलिस ने इस संबंध में बताया कि ट्रक पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर को जब चालान एप पर चेक किया गया तो वाहन पर अंकित चेचिस नंबर व ई चालान एप पर दिखा रहे नंबर में भिन्नता पाई गई। जिस पर पुलिस ने थाने लाकर मुकदमा अपराध संख्या 180/21 धारा 60/63 ex एक्ट धारा 419,420,467,468 व 471 दर्ज किया। पुलिस ने साथ में गिरफ्तार तस्कर का नाम बौधराज ग्राम बिरड़ाना थाना सदर फतेहाबाद जिला फतेहाबाद हरियाणा बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ व लखन सिंह यादव निवासी 105/ 21 जनकगंज ग्वालियर मध्य प्रदेश जो वाहन स्वामी बताया गया है मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने गहनता से जब पूछा तो उसने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखन सिंह वाहन स्वामी अवैध अंग्रेजी शराब की बिहार में तस्करी करता है,जिस व्यक्ति को शराब देना था उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर बिहार सीमा में प्रवेश करने के बाद लखन सिंह हमको देने वाला था।मैं उसी के द्वारा बताए गए रास्ते कानपुर हाईवे होते हुए इलाहाबाद से मिर्जापुर अहरौरा होते हुए आ रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया। गिरफ्तारी व बरामद की पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी राजीव सिंह, थानाध्यक्ष बबुरी अतुल कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह,सर्विलांस उप निरीक्षक मोहन प्रसाद थाना बबुरी,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल अमित यादव स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह थाना बबुरी, कांस्टेबल विजय कुमार स्वाट टीम,कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सरोज सर्विलांस टीम, कांस्टेबल नीरज मिश्रा सर्विलांस टीम, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सर्विलांस टीम, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा, कांस्टेबल राहुल खरवार, कृष्ण कुमार यादव थाना बबुरी शामिल रहे।