Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » विविधा » राष्ट्रीय गणित दिवस

राष्ट्रीय गणित दिवस

22 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाते राष्ट्रीय गणित का दिन।
जीवन हो या पढ़ाई सबकुछ अधूरा है गणित के बिन॥
गणित ही देता आंकलन और समाकलन को बल।
गणित की उत्कृष्ट कसौटी दे सकती सुनहरा कल॥
दिमागी विकास की तीव्रता में भी है यह सहायक।
नहीं समझने पर आमजन कहते यह तो है नालायक॥
गणित से मिलता प्लस-माइनस को भी महत्व।
शून्य का आगे-पीछे जुड़ना परिवर्तित करता घनत्व॥
गणित तो देता है सटीकता पर ध्यान।
प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन ने इससे पाई पहचान॥
गणित का अभ्यास है बच्चों के लिए जरूरी।
गणित की बिना समझ के जीवन में भी आती मजबूरी।।
गणित का विषय बनाता हमें सदैव जागरूक।
गणित की उत्कृष्टता देती जीवन को आयाम अचूक॥
सभी विषयों के साथ गणित का भी महत्वपूर्ण स्थान।
निरंतर अध्ययनरत होने से तो सदैव मिलता है मान॥
मानवता के विकास में भी है इसका महत्वपूर्ण योगदान।
डॉ. रीना कहती दक्षता हासिल करने पर सिद्ध हो सकता यह वरदान।
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)