Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कई घंटे की देरी से पहुंची जन विश्वास यात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

कई घंटे की देरी से पहुंची जन विश्वास यात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

सिकंदराराऊ। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा सोमवार को निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से रात्रि 9 बजे सिकंदराराऊ पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में राज्यमंत्री उदय प्रताप सिंह और राज्यमंत्री संदीप सिंह , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया जनविश्वास रथ पर सवार थे।विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपाई जनपद की सीमा पर यात्रा की अगवानी के लिए एकत्रित थे। यात्रा के पहुंचते ही भाजपाइयों ने नारेबाजी एवं पुष्प वर्षा के बीच यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, भाजपा नेता मुकेश चौहान एवं देवेंद्र सिंह राघव ने गांव बिलार स्थित होटल पर स्वागत किया । इसके बाद जीटी रोड स्थित तरुण वैली पर सुरेंद्र सिंह पुंढीर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। पंत चौराहे पर भाजपा नेता उदय पुंढीर ने 51किलो की बड़ी माला के साथ भारी मात्रा में समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ गाड़ियों का लंबा काफिला था और काफी लोग थे। सर्द रात के बाबजूद हजारों की संख्या में भाजपाई यात्रा का स्वागत करने के लिए सिकंदराराऊ चौराहे पर एकत्रित हो गए। गांव गोपी पर यात्रा के स्वागत के लिए प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य , व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, युवा भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह, जयपाल सिंह चौहान, हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, योगेश परमार अगसौली मंडल अध्यक्ष, लोकेश जादौन, विवेकशील राघव, चिरागवीर उपाध्याय, रानू पंडित, आशीष दीक्षित, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, नीरज वैश्य, अजय प्रताप सिंह , आरती त्रिवेदी, सुशीला चौहान, राधा गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा , संतोष पौरुष आदि मौजूद थे।