Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से विजयश्री हासिल करने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिये पूरे उत्तर प्रदेश में जन-जन को समर्पित जन विश्वास यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही है। गुरूवार को जन विश्वास यात्रा टूंडला विधानसभा क्षेत्र से भ्रमण करने बाद जन फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहॉ जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा में एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जीएम धर्मेश, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह व यात्रा संयोजक पुष्पेन्द्र शर्मा चल रहे है। जन विश्वास यात्रा के दौरान भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा पड़ा।
फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के सीमा में प्रवेश करते हुए विधायक सदर मनीष असीजा व महापौर नूतन राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। राजा का ताल चौराहे पर अश्वनी भारद्वाज, महेंद्र बंसल नेतृत्व में व मीरा चौराहे पर सुनील टण्डन, नगला भाऊ पर आशीष यादव, बेबी ग्लास रहना चौराहे पर व्यापारी नेता दिलीप मिश्रा, संजीव यादव, जैन नगर पर श्याम सिंह यादव, सुहाग नगर चौराहे पर समाजसेवी प्रवीन अग्रवाल सेवा सदन, दिलीप सिंह के नेतृत्व में जैन मंदिर सुभाष तिराहे पर जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता शालू व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व व्यापारियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा जैन मंदिर तिराहे से भ्रमण करती हुई बस स्टैंड पर अरुण उपाध्याय, गांधी पार्क चौराहे पर विजय शर्मा पार्षद व लकी गर्ग, सिनेमा चौराहे पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सदर बाजार में व्यापारियों व घंटाघर चौराहे पर हरीओम वर्मा पार्षद, प्रमोद राजौरिया व सर्राफा व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत, छोटे चोराहे पर मोहित अग्रवाल पार्षद, इमामबाड़ा चौराहे विशाल सक्सेना, नाले की पुलिया पर अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा यासिर हुसैन के नेतृत्व में रसूलपुर पर प्रकाश भारद्वाज व राठौर समाज द्वारा व डाकबंगला पर संकेत गुप्ता, हरीओम गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में भव्य स्वागत व आशाबाद चोराहे पर सुरेश दिवाकर , दीपक राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। आशाबाद के बाद जन विश्वास यात्रा ने शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। जिला मुख्यालय होती हुई यात्रा मक्खनपुर मैन बाजार में भ्रमण करती हुई शिकोहाबाद रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गयी। जन विश्वास यात्रा के दौरान क्षेत्रीय जनता ने घरों के छतों से पुष्प वर्षा की।