Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश

प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ। कांग्रेस के विधानसभा सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षक राकेश यादव ने सिटी पैलेस स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर सिकंदराराऊ विधानसभा के न्याय पंचायत अध्यक्ष ,ब्लॉक कमेटी एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं आवेदक प्रत्याशियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं 28 दिसंबर को फिरोजाबाद के सिरसागंज में प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधानसभा से अधिक से अधिक महिला शक्ति की सहभागिता हेतु योजना बनाई गई।जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि सिकंदराराऊ विधानसभा से लगभग 250 कांग्रेस के साथी एवं पूरे जनपद से 1000 से ऊपर कांग्रेस के साथी बॉर्डर पर प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे एवं सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति सिरसागंज पहुंचेगी।
पर्यवेक्षक राकेश यादव ने कहा कि जितने आवेदक प्रत्याशी हैं उन सब को क्षेत्र में जन जन तक पहुंचना पड़ेगा। गांव-गांव व गली-गली कांग्रेस के सदस्यता अभियान में महती भूमिका अदा करनी है तो वहीं बूथ स्तर पर पार्टी का गठन करना है और अपनी टीम बनानी है। लोगों की समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़नी है। पार्टी केवल उन्हीं साथियों को संज्ञान में लेगी जो आवेदक प्रत्याशी क्षेत्र में जन जन तक पहुंचने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और अभी तक प्रत्याशियों को अपना विश्वास कायम करना होगा तो जनता के भी दिलों को जीतना होगा। तभी वह कांग्रेस के प्रत्याशी बन पाएंगे। कांग्रेस पार्टी के दिए गए कार्यक्रमों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा और अधिक से अधिक मेंबरशिप करनी होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष हसीन खान ने किया।
बैठक में सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी ,वरिष्ठ कांग्रेसी जहीरूद्दीन पीरजादा, जिला उपाध्यक्ष नवेद खान ,सत्य प्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत चौहान ,पुरदिलनगर अध्यक्ष सोनू पंडित, हसायन नगर अध्यक्ष शाहिद अली ,दीपक सिंह, दिनेश चौहान शोला एडवोकेट, निखिलवर्ती पाठक, बीना गुप्ता एडवोकेट, पप्पू कुरैशी ,नवनीत पाराशर ,संजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, मेघ श्याम शुक्ला, श्रीमती साधना राय, राय साहब एडवोकेट, सेवादल जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, राशिद कुरैशी ,सेवादल के प्रदेश सचिव शाहिद अली, अर्जुन बघेल, सूफी मूवीन ,राजेंद्र सिंह ,मोहम्मद सलीम कुरेशी ,सीपी शर्मा , रविंद्र चौहान, विक्की चौहान ,मोहम्मद नबी कुरेशी आदि मौजूद थे।