Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी की सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग

मोदी की सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग

हाथरस। पंजाब प्रांत मे कांग्रेस की चन्नी सरकार द्वारा सोची समझी कायराना साजिश के तहत दो दिन पूर्व राष्ट्र की धरोहर व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक कर उनके काफिले को पाकिस्तान सीमा के समीप पुल पर करीब 20 मिनट रोक दिया गया। ये पंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है। इसी कारण पूरा देश स्तब्ध है। क्योंकि इस बीच कभी भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। पूरे देश में कांग्रेस के इस घिनोने कृत्य की निंदा हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इस घटना से काफी आहत हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने सादाबाद के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर पहुंच कर मंदिर परिसर में मोदी की सलामती व उनके दीर्घायु के लिए 1008 महा मृत्युंजय मंत्र का पाठ किया और सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड के समीप पंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार का पुतला दहन कर सभी ने एक स्वर में पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की।इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डा. योगेन्द्र सिंह गहलोत, भोलासिंह रावत, योगेश शर्मा मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम, ओमवीर सिंह प्रधान, मोहन सिंह आर्य, गोपाल सिंह चौहान, छीतर सिंह, हर्षित गौतम, अरुण चौधरी, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र अग्निहोत्री सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।