Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी गम्भीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी गम्भीर

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।फुलवाडी निवासी 57 वर्षीय डालचंद्र पत्नी सुशीला देवी के साथ देर रात घर जा रहा था। रेलवे ओवरब्रिज पर तेज गति से आ रहे किसी वाहन में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वह काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होते ही उसके परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की मानें तो डालचंद का साला विजेंद्र निवासी हिमायूंपुर का उपचार स्टेशन रोड स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा था। डालचंद्र अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ विजेंद्र की छुट्टी कराकर उसको उसके घर छोड़कर अपने घर फुलवाडी जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।