Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस पार्टी को लगा झटका! शहर कांग्रेस इकाई दक्षिण के जिला अध्यक्ष दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी को लगा झटका! शहर कांग्रेस इकाई दक्षिण के जिला अध्यक्ष दिया इस्तीफा

कानपुर। कांग्रेस शहर इकाई दक्षिण के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वह कांग्रेस की नीतियों से सहमत नहीं हैं। कहा कि कांग्रेस हिंदू और हिंदुत्व में फंस कर रह गई है।मैंने निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दी। मुझको जब भी छोटा बड़ा कोई उत्तरदायित्व दिया गया उसका पूरी लगन से मैंने निर्वाह किया। मैंने कांग्रेस विकास कार्यों को जन.जन तक पहुंचाया। ऐसे में कांग्रेस सही और गलत का ढंग से फैसला नहीं कर पा रही।