Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रमण कर मांगे वोट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रमण कर मांगे वोट

हाथरस।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव प्रचार करने आये उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में बने हेली पैड पर उतरा जहां पर भाजपाईओ ने उनका स्वागत किया। उस के बाद रूहेरी मे प्रधान राजवीर दिवाकर जो कि अनुसूचित जाति के हें भोजन किया तथा जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे वोट मांगे। इसके बाद सासनी में अर्जुन कोल्ड स्टोर पर जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर को जिताने को लोगों से कहा तथा सासनी में मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह, सदर विधायक हरीशंकर महौर, नत्थी सिंह चेयरमैन, आशीष शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, हरीशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, डा राजीव सेंगर, शरद माहेश्वरी, धर्मेंद्र उपाध्याय, राकेश अनाड़ी, डा एस पी एस चौहान, कप्तान सिंह ठेनुआ, सतेनदर सिंह, ब्रजेश चौहान, भीकम सिंह चौहान, कर्षण मुरारी वार्ष्णेय. अविनाश तिवारी, डा मोहन सिंह पूर्व विधायक, यशपाल सिंह चौहान, राजपाल सिंह ,राम कुमार वर्मा ,धुरव शर्मा आदि मौजूद रहें।