Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 3 गोवंश की मृत्यु के बाद आश्रय स्थल का उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

3 गोवंश की मृत्यु के बाद आश्रय स्थल का उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

सिकंदराराऊ। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिकंदराराऊ, पशु चिकित्सा अधिकारी हसायन, पशु चिकित्सा अधिकारी लालगढ़ी एवं सहायक विकास अधिकारी के साथ गौ आश्रय स्थल महामाई सलावत नगर का निरीक्षण किया गया। आश्रय स्थल पर 72 नर तथा 353 मादा गोवंश संरक्षित हैं। रविवार को तीन गोवंश की मृत्यु हो गई। जिनका इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जा रहा था। गोवंश की मृत्यु के पश्चात उनको पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमिगत करा दिया गया तथा आश्रय स्थल पर इस दौरान 4 गोवंश बीमार पाए गए। जिन का इलाज किया जा रहा है। आश्रय स्थल की देखभाल ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक यादव द्वारा की जा रही है। आश्रय स्थल पर 10 कुंटल हरा चारा उपलब्ध था। गोवंश को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उचित प्रबंध किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को आश्रय स्थल में उचित साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया है ।इस अवसर पर सिकंदराराऊ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर की टीम मौजूद रही।