Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी और किसानों को उनकी फसल का देंगे सही दाम:अखिलेश यादव

सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी और किसानों को उनकी फसल का देंगे सही दाम:अखिलेश यादव

फिरोजाबाद। सिरसागंज स्थित गुड मंडी में चुनावी जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी और किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने का काम किया जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि एटा, इटावा, सिरसागंज, कासगंज हमारा घर है। भीड़ देखकर बोले कि सिरसागंज वालों ने आज ही रिजल्ट दे दिया है। स्टेज की छत पर लोगों की भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि यह जोश बता रहा है कि भाजपा और उनके लोगों का इस बार पूरी तरह सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के बाद भाजपा के बड़े नेता सोचेंगे कि जाएं या न जाएं। आय दोगुनी की बात कही लेकिन यह नहीं हो पाया। फसल की कीमत भी किसानों को नहीं दे पाए। किसान खाद और डीएपी लेने गए लेकिन नहीं मिली। जब से इनकी सरकार आई है कि पेट्रोल डीजल महंगा किया है कि गरीब अपनी गाड़ी नहीं चला पा रहा। नौजवान अपनी मोटरसाइकिल नहीं चला पा रहा। खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। खेतों में तार लगाने पड़ रहे हैं। रहा बचा मुख्यमंत्री का सबसे पसंदीदा जानवर है सांड वह भी खेतों में घुसा जा रहा है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के सांडों को भगाने का भी है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं गर्मी निकाल देंगे लेकिन जबसे पहले चरण का चुनाव हुआ है। इनके कार्यकर्ता नेता ठंडे हो गए हैं। आपने फ्रिज देखी होगी उसमें सामान ठंडा रहता है। कभी-कभी फ्रिज खराब हो जाता है जो मैकेनिक बोलता है कि कंप्रेसर खराब हो गया है। यह क्या कोई मैकेनिक हैं जो कंप्रसेर लगा देंगे। विगत कई सालों से फौज और पुलिस की भर्ती नहीं निकली है। बीएड वाले कई वर्षो से नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षामित्रों को नौकरी दी उन्हें छींन लिया। सरकारी नौकरी में करीब 11 लाख पद खाली है। समाजवादी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों को दिया जाएगा।
उम्र में छूट देने का काम करेंगे कोरोना बीमारी की वजह से नौजवानों की उम्र अधिक हो गई है। नौकरी के लिए उम्र में छूट देने का भी काम करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे। आपने पहले भी देखा होगा कि एंबुलेंस सपा सरकार ने चलाई वह आज भी है। पुलिस की गाड़ी के लिए 100 नंबर का इंतजाम किया गया था। 112 बनने के बाद पुलिस भी बदल गई। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ा कर दिया। बेहड़ के इलाकों में जाने के लिए आगरा-लखनउ एक्सप्रेस बनाया है। उस रास्ते के बगल से कोई कारखाना लगाना पड़े, कारोबार को बढ़ाने के लिए अलग से जगह चिन्हित कर फिरोजाबाद में गिलास सिटी बनाने का काम करेंगे। इस क्षेत्र में आलू सबसे अधिक होता है। सरकार बनने पर किसानों को सहूलियत दी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। एंबुलेंस व्यवस्था जो भाजपा सरकार ने खराब कर दी है। उसे ठीक किया जाएगा, एंबुलेंस को दोगुना किया जाएगा। कानून व्यवस्था के लिए डायल हंडेंड का नंबर बदल दिया है। बाकी सबकुछ टायर और रंग बदले जाएंगे। इसे भी दोगुनी किया जाएगा।
व्यापारियों की नब्ज को टटोला
उन्होंने कहा कि व्यापारियों से निवेदन कर रहे हैं कि कोरोना काल में सबसे अधिक संकट व्यापारियों पर आया। उद्योग और कारोबार बंद रहे। स्कूल बंद रहने से व्यवस्था ठप हो गई। व्यापारियों की पूरी मदद करेंगे। किसानों ने अपनी किसानी नहीं छोड़ी, इसलिए देश की अर्थव्यवस्था बनी हुई है। हमने नौजवान साथी को चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सर्वेश यादव को जिताने के लिए जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि पुराने घाघ चले गए अब वह लौटकर नहीं आएंगे। उन्होंने भाजपा के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने परिवारवाद समाप्त कर दिया।