Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोलिंग पार्टियां रवाना,जनपद में 1403 पोलिंग बूथों पर कल होगा मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोलिंग पार्टियां रवाना,जनपद में 1403 पोलिंग बूथों पर कल होगा मतदान

हाथरस। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आज तीसरे चरण में 20 फरवरी को जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर आयोजित होने वाले चुनाव मतदान से पूर्व आज जनपद के सभी 1403 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना की गईं और पोलिंग पार्टी रवानागी के दौरान एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज पर भारी भीड़भाड़ रही तथा सुबह 7 बजे से मतदान जहां प्रारंभ हो जाएगा वहीं जनपद के 3 विधायकों की किस्मत का फैसला भी मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।
जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव 2022 के तहत तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान आयोजित होगा और हाथरस की तीनों विधानसभा सीटों 78 हाथरस, 79 सादाबाद, 80 सिकंदराराऊ पर 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार हो चुका है। हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक से 1403 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां की रवानगी की गई है और आज पोलिंग पार्टियां चुनाव मतदान के लिए ईवीएम मशीन व अपना सामान लेकर रवाना की गई हैं। हाथरस की तीनों विधानसभाओं में 11 लाख 65 हजार 345 मतदाताओं को वोट देने के किये लिए 1403 बूथों को बनाया गया है। साथ ही सकुशल मतदान के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 हजार 500 पुलिस, बीएसएफ, जीआरपीएफ, पीएसी, सीआईएसएफ आदि सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जिले में तीनों विधानसभा में 15 पिंक बूथ बनाये गए हैं और 21 मॉडल बूथ बनाए गए है। वहीं 14 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 109 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं।
हाथरस की तीनों विधानसभा सीटों पर 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसमें से हाथरस सुरक्षित सीट पर 14, सादाबाद सीट पर 13 और सिकंदराराऊ सीट और 12 प्रत्याशी हैं। जिले में कुल 11 लाख 66 हजार मतदाता बताए गए हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में विधानसभा मतदान का प्रतिशत 61 प्रतिशत रहा था जबकि 2017 में विधानसभा चुनाव का मतदान 63 प्रतिशत रहा था। जनपद हाथरस में विधानसभा की तीनों सीटों पर 12500 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभालेंगे। जिसमें पुलिसकर्मी, अधिकारी, अर्ध सैनिक बल लगाए गए हैं। जनपद हाथरस में 840 मतदान केंद्र हैं। जिले में 1403 पोलिंग पार्टी हैं। जिन पर अर्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है। 14 जोनल व 109 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। हर 10 मतदान केंद्र पर एक कलस्टर मोबाइल बनाया गया है। कुल 85 कलस्टर मोबाइल पूरे जनपद में बनाए गए है । 27 स्टेटिक सर्विलांस टीम में और 27 फ्लाइंग स्क्वायड टीम हैं। तीनों विधानसभा के लिए ईवीएम हेतु स्ट्रांग रूम हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक को बनाया गया है। जिसमें तीनों विधानसभा की ईवीएम और वीवीपैट मशीन रखी जाएंगी।