Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाने का आह्वान

पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाने का आह्वान

2017.06.06 13 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय नगर पालिका प्रांगण में विगत सेामवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिशासी अभियंता विमला पति कटियार व पालिकाध्यक्ष संजय सचान द्वारा वृक्षारोपड़ करने का आह्वान कर्मचारियों सफाई कर्मियों व सभासदों से किया गया। अधिशासी अधिकारी विमलापति कटियार ने प्र्यावरण के साथ किये जा रहे खिलवाड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको पेड़ों को बचाने के लिये आगे आना होगा। विश्व प्र्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को भी सफल बनाने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने पर भी जोर दिया गया। इस मौेके पर सफाई कर्मचारी से नगर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान जारी रखने पर जोर दिया। एवं उन्हें टी-शर्ट वितरण भी किया। इस मौके पर शांति निगम अशोक अवस्थी, प्रेम कुमार, योगेश सचान, पप्पू दीक्षित, दीपक बदरूद्दीन, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।