Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदरों के आतंक से लोग बेहाल, प्रशासन सुस्त

बंदरों के आतंक से लोग बेहाल, प्रशासन सुस्त

सादाबाद। नगर में बढ़ती हुई बंदरों की आबादी को चलते नगर की संपूर्ण आबादी बंदरों के आतंक से परेशान होने से नगर पंचायत प्रशासन व तहसील स्तरीय प्रशासन के अधिकारियों से शिकायतें करने के बावजूद भी प्रशासन ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसको लेकर नगर की आम जनता में अनेक तरह की भ्रांतियां फैली हुई है और आम आदमी इन बातों से लेकर परेशान हो गए हैं। नगर निकाय के चुनावों के समय प्रत्याशियों से नगर की जनता ने अनेक बार इस संबंध में मांगे रखी गई थी। नगर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाएं लेकिन चुनावों के समय नगर निकाय के उम्मीदवारों ने आम जनता को आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद इस गंभीर समस्या से प्रमुखता के साथ निजात दिलाएंगे। लेकिन आज तक इस गंभीर समस्या का निराकरण नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तहसील स्तरीय प्रशासन अधिकारियों ने निस्तारण नहीं कराया गया है।जिसको लेकर आम जनता में प्रमुख चिंताएं सताने लगी है।