Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 146 दिव्यांगजन को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किये गये

146 दिव्यांगजन को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किये गये

2017.06.07 06 ravijansaamnaदिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने सरकार की लाभपरक व कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान
प्रदेश सरकार गरीबों का उत्थान व उनका जीवन यापन बेहतर हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध: ओम प्रकाश राजभर
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने माती विकास भवन के सभागार में आयोजित दिव्यांगजन को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, विधायक विनोद कटियार, राजबहादुर सिंह चंदेल, श्याम सिंह सिसौदिया, मलखान सिंह चैहान, चन्द्रजीत राजभर, देवेन्द सिंह, उमेश त्रिवेदी आदि सासंद, विधायक, एमएलसी, सांसद के जनप्रतिनिधियों ने कृतिम अंग व सहायक उपकरण जिसमें 81 ट्राई साइकिल, 5 व्हील चेयर, 16 ब्लाइंग इस्टिक, 32 बैशाकी कुल 146 कृतिम अंक एवं सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को माला पहनाकर लंच पैकेट, पानी की बोतल आदि सम्मान सहित देकर वितरित की। दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नही है। प्रदेश सरकार गरीबों का उत्थान व उनका जीवन यापन बेहतर हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर 500 रूपयें मासिक कर दिया है। प्रदेश सरकार की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा, दिव्यांगजन खेल में भी कास्य व गोल्डन कप मेडल आदि पा सकते है, किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही दिव्यांगजनों का भी कर्ज माफ की योजना बनायी है, विकलांगजनों की शादी करने पर 35 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि दिये जाने की भी योजना दिव्यांगजन विभाग द्वारा प्रस्तावित कर दी गयी है। दिव्यांगजनों के लिए दुकानों के लिए लोन 30 हजार से बढ़ाकर एक लाख प्रस्तावित कर दिया गया है। इसके अलावा जो लोग गाडी वाहन चला सकते है उनके डीएल बनवाये जाने का भी निर्देश है, सरकार द्वारा 35 दिव्यांग जो गाडी चला सकते थे उनकों डीएल दिलाने का भी काम किया है। सरकार दिव्यांगों को स्वालंबन की ओर ले जाने के लिए नई तकनीकी व आधुनिक शिक्षा दिलाने की ओर पूरी तरह से संकल्पित है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन में किसी न किसी प्रकार की विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है कि उसकी इच्छाशक्ति को जागृत कर विकलांग जन में आत्मविश्वास पैदाकर उसका सर्वागीण विकास कर समाज व देश की सेवा में लगाया जाये। कई दिव्यांगजनों ने देश की सिविल सेवा परीक्षा में भी टाप/उत्कृृष्ट सूची में अपना स्थान दिलाकर देश को गौरव दिलाने का काम किया है। सिविल सेवा में टाप करने वाली दिव्यांग लड़की ईरा सिंघल रही है। अतः दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो हर कार्य को आसानी से कर सफलता पायी जा सकती है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमो को चला रखा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, देवेन्द सिंह, महेश मिश्रा, श्याम सिंह सिसौदिया, उमेश त्रिवेदी, मलखान सिंह चैहान आदि जनप्रतिनिधि सहित डीडीओ आरआर मिश्रा, डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी शिव सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों व उनके परिजनों ने केन्द्र सरकार के तीन साल की प्रमुख योजनायें व प्रदेश सरकार के बड़े फैसलेे नामक सबका साथ सबका विकास पुस्तिका भी प्राप्त की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश त्रिवेदी, विधायक विनोद कटियार, गाजीपुर से पधारे देवेन्द सिंह, आजमगढ़ से अरूण राजभर, चंद्रजीत राजभर, अरूण राजभर, सरवन कुमार, डीडी अखिलेश बाजपेयी, एडी सूचना प्रमोद कुमार, समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन बिहारी पाण्डेय, डीसी मनरेगा सुशील कुमार सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान द्वारा किया गया।