Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूक्रेन से लौटी छात्रा का भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

यूक्रेन से लौटी छात्रा का भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

हसायन,हाथरस । रुस व यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं को भारत सरकार जहां ऑपरेशन गंगा अभियान चलाकर सकुशल वापस लाकर उन्हें उनके घर भिजवा रही है वही कस्बा हसायन निवासी डॉक्टर दंपत्ति की पुत्री की वापसी पर आज क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदि ने उनके घर पहुंचकर छात्रा की कुशलक्षेम ली और उसका स्वागत किया जबकि सादाबाद के छात्र तक्ष चौधरी के भी शीघ्र स्वदेश लौटने की संभावनायें हैं। मूलरूप से गांव कानऊ निवासी एवं वर्तमान में कस्बा हसायन निवासी डॉक्टर दंपत्ति डॉ राजवीर सिंह एवं डॉ ममता सिंह की पुत्री रिम्मी सिंह कुशवाहा यूक्रेन से सकुशल अपने घर वापस आ गई है। छात्रा के यूक्रेन से वापस आने पर आज उक्त छात्रा के घर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह उनके घर पहुंचे और छात्रा से परिवार एवं उसके बारे में जहां कुशलक्षेम ली वही उसका दुपट्टा उड़ा कर स्वागत भी किया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा सभी भारतीय छात्रों छात्राओं को सकुशल अपने देश वापस लाया जा रहा है। बिटिया के परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री को और उनके सभी मंत्रियों को बहुत धन्यवाद दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।उधर सादाबाद के मेडिकल छात्र तक्ष चौधरी पुत्र अनुज चौधरी के यूक्रेन में फंसे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया है कि उनकी छात्र के पिता से लगातार बातचीत हो रही है और वह उनके सम्पर्क में हैं तथा छात्र के पिता ने उन्हें बताया है कि तक्ष चौधरी कल तक बोर्डर पर पहुंच जायेगा और उसका वहां पर भारतीय दूतावास से सम्पर्क हो गया है। गौरव आर्य ने बताया कि उनके पास भाजपा नेतृत्व द्वारा भेजी गई सूची में से लगभग जनपद के छात्र व छात्रायें आ गये हैं और जो बच्चे रह गये हैं उन्हें भी शीघ्र लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।