Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूटा एका के ब्लाक अध्यक्ष बने विनोद यादव

यूटा एका के ब्लाक अध्यक्ष बने विनोद यादव

यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने एका ब्लाक की कार्यकारिणी का किया गठन, सौंपी जिम्मेदारी
फिरोजाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र एका पर यूटा की एका ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के दिशा निर्देशन व फिरोजाबाद यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में विनोद यादव को ब्लाक एका का अध्यक्ष बनाया गया।
यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने संगठन की नीति और रीति से अवगत कराते हुए कहा कि यूटा शिक्षा और शिक्षक हित में सदैव तत्पर हैं। और उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान है। जो हमेशा चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यूटा मुकेश राजपूत द्वारा किया गया। यूटा एका ब्लॉक कार्यकारिणी में विनोद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक कुमार को महामंत्री, आशीष यादव को कोषाध्यक्ष, दीपक यादव को उपाध्यक्ष, स्वेता गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चित मिश्रा को संगठन मंत्री, विनय कुमार को संयुक्त महामंत्री, अमृत पाल सिंह को प्रचार मंत्री, किरण यादव को महिला प्रचार मंत्री मिथलेश को सरंक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान संदीप आमोरिया, भुवनेश चंद्रा, उमा शंकर व्यास ( ब्लॉक अध्य्क्ष शिकोहाबाद) आदि उपस्थित रहे।