Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएनजी की किल्लत, मचा हाहाकार ,पम्प पर 1 कि.मी लंबी कतार

सीएनजी की किल्लत, मचा हाहाकार ,पम्प पर 1 कि.मी लंबी कतार

कानपुर दक्षिण। ट्रांसपोर्टेशन वाहन चाहे वो कमर्शियल हो य डोमेस्टिक इन्हे चलाने के लिये पेट्रोल डीजल के बाद सबसे ज्यादा खपत सी एन जी गैस की होती है। आज रोजमर्रा की जिन्दगी मे सीएनजी गैस की बहुत एहमीयत है। जिसका अंदाजा रविवार सुबह लोगो को लगा, जब सुबह लोग अपने अपने वाहनो में गैस भराने पम्प पर पहुंचे, तो उन्हे पम्प बंद होने की जानकारी मिली। जिसके बाद गैस भराने के लिये वो अन्य सब स्टेशनो की तरफ भागे, पर हर तरफ उन्हे निराशा हाथ लगी। कई पम्प बंद होने के चलते लोग परेशान होने लगे।
बसंत पेट्रोल व सीएनजी पम्प पर लगी लंबी भीड़
बर्रा स्थित बसंत पेट्रोल व सीएनजी पम्प पर गैस मिलने की जानकारी मिलने पर वाहनो की लम्बी कतारे लग गई। जिससे हाईवे पर जाम जैसी स्थित बन गई। जिसके बाद पम्प कर्मचारियो को कढ़ी मशक्कत के बाद लोग अपने वाहनो गैस डलवाने सफल हुये।
मेन प्लांट मे हुई कमी

बताया जा रहा है सीएनजी गैस के मेन प्लांट हुई समस्या के कारण पम्पो तक गैस नही पहुंच सकी, जिसके कारण जिसके पास जितनी गैस थी, उतनी बेचने केे बाद सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे लोगो को समस्या पैदा हुई फिलहाल रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है जल्द ही सप्लाई चालू कर दोबारा गैस मिलेगी।

ड्राइवरों द्वारा फैली अफवाह बनी परेशानी का कारण

कुछ लोगो ने बताया की आटो टैम्पो चालको द्वारा कभी कोई पम्प तो कभी कोई पम्प को बंद होना बताया गया, जिससे लोग इधर उधर भागने को मजबुर हुये हाँ कुछ पम्प बंद होने के बाद दोबारा गैस सप्लाई चालू कर दी गई थी। यहाँ तक ये भी अफवाह है की कुछ पम्प ब्लैक रेट भी गैस बेंच रहे है। जिसकी जनसामना अखबार पुष्टि नही करता है हो सकता हो ये सूचना अफवाह मात्र हो।