Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त

नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दो दिन से लापता महिला का शव शिकोहाबाद भूड नहर में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका के ससुर व भाई अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या कर शव को नहर में फैलने की बात कही। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर में विगत दिन एक अज्ञात महिला का शव इलाका पुलिस को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की आज सुबह शिनाख्त थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 26 वर्षीय सरिता पत्नी स्व0 मुनेश कुमार के रूप में की गयी। जिला अस्तपाल शिनाख्त करने आये मृतका के ससुर राजपाल ने बताया कि उसके पुत्र मुनेश की सरिता दूसरी पत्नी थी पहली पत्नी उषादेवी की मृत्यू 16 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। पुत्र की भी गत आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतका गत दिवस घरेलू कामकाज के सिलसिले में बाजार गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने पर परिजन बुधवार को जिला अस्पताल आए और शव की शिनाख्त की। चर्चा के मुताबिक महिला के पडोस में ही किसी युवक के से अवैध संबंध थे। घटना उसकी की परिणिति मानी जा रही है। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।