Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेनदेन के विवाद में सिर फुटव्वल

लेनदेन के विवाद में सिर फुटव्वल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आपसी लेनदेन के विवाद में थाना एका क्षेत्र स्थित कस्बा में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने घटना को लेकर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना एका क्षेत्र के कस्बा निवासी शाहिद खान के परिजनों का विवाद उधारी के रूपयोें को लेकर गांव के ही अखेराम के परिजनों से हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्ष के लोग लाठी-डन्डे लेकर आमने-सामने आ गये। जिसमें शाहिद खाने सहित उसका 22 वर्षीय पुत्र सलमान, 40 वर्षीय नजमा, 19 वर्षीय कादिर, पुत्री नजराना घायल हो गये। दूसरे पक्ष से अखेराम पुत्र रेलतीराम, उसकी पत्नी 35 वर्षीय राजकुमारी, उसका पुत्र मनोज आदि लोग घायल हो गये। घायलों ने थाने में पहुचकर एक -दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडीकल करा मामले की तह में जाने में जुटी है।