Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं ने लगाये मोदी मुर्दाबाद के नारे

ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं ने लगाये मोदी मुर्दाबाद के नारे

2017.06.08 03 ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बर्रा के गुजैनी चौकी क्षेत्र के रविदास पुरम वार्ड 74 में आज महिलाओं ने खुले में शौच जाने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। वही महिलाओं ने बताया कि जहां मोदी सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चला कर लोगों को जागरुक कर रही है। वही उनके नुमाईंदे आज भी महिलाओं को खुले में शौच जाने को मजबूर कर रहे है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि घर से एक किलोमीटर दूर मैदान में शौच जाने में डर लगता है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद मनीष शर्मा से कई बार की पर हर बार एक ही जवाब वोट नही तो कुछ नही दिन हो या रात हर समय मैदान में अराजक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहता है। जिससे छेड़छाड़ व भद्दे शब्दो को सुनना आम बात सी हो गयी है। रेप अपहरण जैसी घटनाओं के डर की वजह से हम लोग अपनी बच्चियों को शौच के लिये भेजने में डरते है। खुले में शौच जाने के खतरे से सिर्फ महिलाये ही नही पुरुष भी नही बचे है। क्षेत्र के कई पुरुष शौच जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत के शिकार हो चुके है। आज इन्ही समस्याओं को लेकर दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह यादव ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर मोदी विरोधी नारे लगाये विरोध करने वालो में सुनीता, मधु, सुशीला, सरोज, माया, संगीता, गौरी, शीला, शिवकुमार, महेन्द्र सिंह, रामखिलावन, जीतू आदि मौजूद थे।