Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर जिले की सभी विधान सभाओं का आया परिणाम

कानपुर जिले की सभी विधान सभाओं का आया परिणाम

कानपुरः जन सामना टीम। उप्र विधान सभा निर्वाचन-2022 में कानपुर जिले में भाजपा को 6, भाजपा समर्थित अपना दल को 1, सपा को 3 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
जिले की गोविन्द नगर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी को पुनः विजयश्री मिली। यहां कुल 6 प्रत्याशी थे। यहां भाजपा व सपा के बीच मुकाबला रहा। वहीं कांग्रेस को इस लिये किनारे होना पड़ा क्योंकि बागियों ने अचानक अपना पाला बदल लिया था। सपा प्रत्याशी विकास यादव को 36605 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को 26267, बसपा के अशोक कालिया को 8333, आप प्रत्याशी कंवरदीप सिंह को 2141 जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी को 117501 वोट मिले।महाराजपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना जीते। यहां पर मुकाबला सपा व भाजपा के बीच रहा। यहां सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल को 70622 वोट प्राप्त हुए जबकि सतीश महाना को 152883 वोट मिले।
कल्यानपुर से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार को विजय प्राप्त हुई। यहां सपा व भाजपा के बीच मुकाबला रहा। नीलिमा कटियार को 98997 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी सतीश निगम को 77462 वोट मिले।
किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी जीते। यहां महेश त्रिवेदी को 114111 वोट मिले और वो पुनः विजयी हुये। यहां पर कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर को 76351 वोट मिले।
बिठूर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी अभिजीत सिंह सांगा को पुनः जीत मिली। यहां भाजपा व सपा के बीच मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशी को 107330 वोट मिले जबकि सपा को 86257 वोट मिले।
बिल्हौर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी मोहित सोनकर को जीत मिली। यहां सपा व भाजपा के बीच मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशी मोहित सोनकर को 123094 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी रचना सिंह को 80743 वोट मिले।
घाटमपुर विधान सभा से भाजपा समर्थित अपना दल (एस) प्रत्याशी सरोज कुरील को विजय श्री मिली। यहां पर मुकाबला सपा व भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच रहा। यहां सरोज कुरील को 81727 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद को 67253 वोट मिले।
सीसामऊ विधान सभा से सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी को विजयश्री मिली। यहां पर भाजपा व सपा के बीच मुकाबला रहा। सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी को 79163 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई को 66530 वोट मिले।
कैण्ट विधान सभा से सपा प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी को विजयश्री मिली और उन्हें 94729 वोट मिले।
आर्यनगर से अमिताभ बाजपेई ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को हराया। यहां अमिताभ बाजपेई को 76897 व सुरेश अवस्थी 68973 वोट मिले।