Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगमकर्मी के विद्युत करंट लगने से हुआ अचेत

नगर निगमकर्मी के विद्युत करंट लगने से हुआ अचेत

नगर विधायक ने चिकित्सक से कहा यह है मेरा बच्चा सही इलाज करो
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के चौकी गेट पर नगर निगमकर्मी को विद्युत करंट लगने से अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विधायक ने उसे बताया अपना बच्चा बताते हुए चिकित्सक से इलाज करने के लिए आग्रह किया। थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला देवनगर निवास श्यामबाबू का 30 वर्षीय पुत्र राहुल उपाध्याय नगर निगम में विद्युत कर्मी के रूप में कार्य करता था। आज सुबह चौकी गेट के समीप तलीझाड सफाई होनी थी। उसी दौरान नाले के उपचार के निकल रहे विद्युत तारों की ठीक करने गया था। उसी समय जोरदार करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको उसके साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। घटना की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा कर्मचारी को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।