Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केद्र सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केद्र सरकार का पुतला फूंका

2017.06.09 09 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर पद्रेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज, गोलीकांड के विरोध में किसानों के दुख दर्द में शामिल होना के लिये कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के नीमच में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा की किसान विरोधी सरकार का पुतला दहन किया गया। कड़ी निंदा की गयी। पुतला दहन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार पूजींपतियों एवं बड़े व्यपारियों को कर्ज व कई सहूलियत प्रदान कर रही है। परन्तु देश के अन्नदाता पर प्रहार कर रही है। अन्नदाता जो इस देश की मेरूदण्ड हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर गोलियां चलवा कर नरेंद्र मोदी ने हिटलरशाही का सन्देश दिया हैं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश में विघटनकारी शक्तियां कार्य कर रही है। जिला महिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि आज महिलायें आज सुरक्षित नहीं है और मंहगाई दिनांेदिन बढ़ रही है। एक आम गृहणी को अपना घर चलाने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है और किसान मजदूर दिनरात मेहनत करने के बाद भी गरीब होता जा रहा है। सेवादल अध्यक्ष लाला राईन गांधी एवं सुबूर अली ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने किसानों पर गोली चलाकर दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र का गला घोंट दिया है और देश को तानाशाही के रास्ते पर चला दिया है। पुतला दहन में हाजी नसीर अहमद, कुसुम सिंह, पूजा बंसल, राजराम, सतीश चंद्र अग्रवाल, बाबूराम निशंक, जितेंद्र तिवारी, होतीलाल, मनोज भटेले, विवेक तिवारी, प्रशांत तिवारी, पप्पू डेंजर, कुंमरपाल कोरी, राजेश दिवाकर, संदीप तिवारी, अजय शर्मा, रामकुमार, नबाव कुरैशी, वसीम मंसूरी, मु. हुजैफा, आमिर अली, विमल दिवाकर, जहीर खाकसार, मयंक गोयल, दीपक शर्मा मैनेजर, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।