Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री पर्यटन एंव सांस्कृतिक ठा. जयवीर सिंह का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री पर्यटन एंव सांस्कृतिक ठा. जयवीर सिंह का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री पर्यटन एंव सांस्कृतिक ठा. जयवीर सिंह के प्रथम बार जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आशावाद चौराहे पर जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं सांस्कृतिक ठा. जयवीर सिंह का फूल माला, पीत दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही आशावाद चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का लखनऊ से आगरा जाते समय स्वागत किया गया। इस दौरान जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डा. एसपी लहरी, अनुभव माहेश्वरी बॉबी, दीपक गुप्ता काूल, प्रशांत गुप्ता, प्रमोद यादव, दीपक राठौर, रीतेश आर्य, अजय जाटव, निर्भय गुप्ता, जितेंद्र कुशवाह, हेमंत गुप्ता, योगेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, कन्हैया गुप्ता, चिराग गुप्ता, कौशल गुप्ता, आकाश गुप्ता, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं नगला मिर्जा बौद्ध नगर के सामने हाईवे पर पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर, मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार, महानगर मंत्री कैलाश बाबू ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास शंखवार, महेंद्र सिंह सुनार, योगेंद्र सिंह चौहान, भोले शंकर बघेल, सुनील आजाद, अरविंद कुमार भारती, श्याम सिंह शंखवार, विष्णु पंडित, गेंदालाल राठौर आदि ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया। वहीं एस.एंन. बिजली घर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह का जोशीला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केडी जाटव, पंकज अग्रवाल, केशव फौजी, केके गांधी, बीरेंद्र सुमन, धर्मेंद्र कुमार, हरीश पहलवान, निधि सिंह आदि रहे।